भाजपा जिला पदाधिकारियों व कार्यकतार्ओं की आवश्यक बैठक कल
रायपुर
भारतीय जनता पार्टी रायपुर जिला पदाधिकारियों व कार्यकतार्ओं की आवश्यक बैठक शुक्रवार दोपहर 3 बजे भाजपा जिला कार्यालय एकात्म परिसर में आयोजित की गई है। रायपुर जिलाध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार जब से बनी है तब से जनता की परेशानी में बढ़ोतरी हो गई है, जनता के लिए यह कांग्रेस नहीं कहर बन चुकी है। जनता से जुड़े मुद्दे पर चर्चा करने व निकट भविष्य में आंदोलन की रूपरेखा तैयार करने के लिए यह बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में विधानसभा स्तर व जिला स्तर पर होने वाले आंदोलन के प्रारूप पर भी चर्चा की जाएगी। भाजपा मीडिया प्रभारी अनुराग अग्रवाल ने बताया कि उक्त बैठक में पवन साय ,प्रदेश महामंत्री संगठन व खूबचंद बघेल जिला प्रभारी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

पाठको की राय